देश

किडनैपिंग की कोशिश कर रहे थे बदमाश, छात्रा ने सिखाया ऐसा सबक कि होना पड़ा नौ दो ग्यारह

सीकर

राजस्थान के सीकर में स्कूल की छात्रा ने बहादुरी का परिचय देते हुए बदमाशों के छक्के छुड़ा दिए. दरअसल, बदमाश छात्रा का अपहरण करने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया और बदमाशों का डटकर सामना किया. फिर उन्हें धक्का देकर स्कूल के अंदर भाग गई. छात्रा का शोर सुनते ही स्कूल स्टाफ और अन्य लोग वहां पहुंचे, जिन्हें देखते ही बदमाश मौके से फरार हो गए.

मामला खंडेला कस्बे के उदयपुरवाटी रोड स्थित महात्मा गांधी गवर्नमेंट इंग्लिश स्कूल का है. जानकारी के मुताबिक, यहां कक्षा 6 में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल खत्म हो जाने के बाद घर जाने के लिए टैंपो का इंतजार कर रही थी. तभी दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और उसके पास आकर रुक गए. फिर छात्रा को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे. लेकिन छात्रा ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया और उन्हें धक्का देकर स्कूल के अंदर भाग गई.

See also  अजब-गजब ! सरपंच पर 20 लाख का कर्ज, चुकाने के लिए अपनी ही पंचायत को रख दिया गिरवी

छात्रा ने पूरी बात स्कूल प्रिंसिपल अंबिका पारीक और स्टाफ को बताई. उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू कर दिया. आरोपियों की पहचान की जा रही है. साथ ही पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश करने में लगी हुई है. थानाधिकारी सोहन लाल ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

उधर, छात्रा ने बताया कि वह छुट्टी होने के बाद घर जाने के लिए टैंपो का इंतजार कर रही थी. तभी दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर मेरे पास आकर रुके. उनमें से एक बदमाश मुझे खींचकर अपने साथ बाइक पर बैठाने लगा. लेकिन मैंने उसे धक्का दे दिया. फिर शोर मचाते हुए स्कूल के अंदर भाग गई. छात्रा ने बताया कि जब बदमाश ने उसे पकड़ लिया था तो उसने उसके हाथ पर काटा भी था.

See also  पूर्व डिप्टी सीएम के बेटे और बहू को उम्रकैद, हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाई सजा

Related Articles

Leave a Reply