छत्तीसगढ़

NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन का आयोजन रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल शामिल हुए। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। वहीं सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का ऐलान किया। बता दें कि NHM कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर 33 दिन तक हड़ताल किए थे।

महासम्मेलन में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए ग्रेड पे के संबंध में एक कमेटी का गठन किया गया है। इसके साथ ही कार्य मूल्यांकन प्रक्रिया में दावा-आपत्ति का प्रावधान भी जोड़ा गया है, ताकि कर्मचारियों को अपनी बात रखने का अवसर मिल सके।

See also  बाइक में फंसी साड़ी का पल्लू, शिक्षिका की दर्दनाक मौत, जानिए कैसे हुआ हादसा?

उन्होंने घोषणा की कि 27 प्रतिशत लंबित वेतन वृद्धि किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों को 30 दिन का मेडिकल अवकाश दिया जाएगा। मंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की सुविधा के लिए ट्रांसफर नीति लागू कर दी गई है, जिससे स्थानांतरण संबंधी समस्याओं का समाधान होगा।

कार्यक्रम में मंत्री जायसवाल ने यह भी कहा कि प्रदेश के सभी एनएचएम कर्मचारियों का बीमा कवरेज किया गया है। किसी कर्मचारी के निधन की स्थिति में उसके परिवार को 1 करोड़ 40 लाख रुपये तक की सहायता प्रदान की जाएगी। वहीं कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा के लिए 5-5 लाख रुपये तक की व्यवस्था की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है और पिछले वर्षों में स्वास्थ्य व्यवस्था में ढाई गुना तक सुधार हुआ है। उन्होंने एनएचएम कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में मौजूद कर्मचारियों ने सरकार की घोषणाओं का स्वागत करते हुए इसे उनके हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया।

See also  दीपावली के अवसर पर कुम्हारों, स्व-सहायता समूहों, छोटे कारीगरों से नहीं लिया जाएगा कोई भी कर या शुल्क: श्री भूपेश बघेल

स्वास्थ्य मंत्री ने की प्रमुख घोषणाएं

  • ग्रेड पे के लिए समिति का गठन
  • कार्य मूल्यांकन में दावा-आपत्ति का प्रावधान
  • 27 प्रतिशत लंबित वेतन वृद्धि
  • 30 दिन का मेडिकल अवकाश स्वीकृत
  • ट्रांसफर नीति लागू
  • सभी एनएचएम कर्मचारियों का बीमा
  • निधन पर 1.40 करोड़ रुपये तक की सहायता
  • बच्चों की शिक्षा के लिए 5-5 लाख रुपये की व्यवस्था

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एनएचएम कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, आप लोग विषम परिस्थितियों में भी काम करते हैं। कोरोना महामारी के दौरान आप लोगों की सेवा को कोई नहीं भूल सकता। उन्होंने कहा, जब बस्तर में नक्सलियों का कब्जा था तो वहां कोई नहीं जा सकते थे। अब बस्तर नक्सल मुक्त हुआ है, वहां स्वास्थ्य को लेकर तेजी से काम हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने आप लोगों की सारी मांगे पूरी की है। सरकार आप लोगों के साथ खड़ी है।

See also  जुआरियों पर कार्रवाई करने गई पुलिस, इधर आरक्षक की बाइक में बदमाशों ने लगा दी आग

Related Articles

Leave a Reply