छत्तीसगढ़

मॉर्निंग वॉक पर निकले कपड़ा व्यापारी की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

कोरबा. कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की तालाब में लाश मिली है. मृतक की पेचान कपड़ा कारोबारी जुगल अग्रवाल के रूप में हुई है. घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है.

जानकारी के मुताबिक, मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति की लाश राधासागर तालाब में मिली. आसपास मौजूद बच्चों ने बाहर निकालकर बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. बताया जा रहा है कि सुबह घर से मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकले थे. इस दौरान वह तालाब में हाथ-पैर धोने पहुंचा था, अचानक फिसल जाने से वह पानी में गिरकर मौत हो गई.

See also  गरीबों के आशियाने पर चला बुलडोजर, परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर

मृतक की पहचान कटघोरा निवासी जुगल अग्रवाल के रूप में की गई है. मृतक जुगल अग्रवाल कपड़े के व्यवसायी थे. वे अंबिकापुर–कटघोरा मुख्य मार्ग पर जुगल क्लॉथ स्टोर नाम से दुकान संचालित करते थे. वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई में जुटी है.

See also  जांजगीर-चांपा को मिली विकास की सौगात : सीएम साय ने 295 करोड़ रुपये के 341 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन 

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची और मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई. आगे की जांच करवाई में जारी है.

Related Articles

Leave a Reply