देश

पत्नी पर अफेयर का था शक, पति ने बच्चों को मारकर वीडियो रिश्तेदारों को भेजा….फिर की आत्महत्या 

सलेम

एक शख्स को अपनी पत्नी के चर‍ित्र पर शक था इसी शक में उसने अपने 9 और 5 साल के बच्चों को पेड़ से लटकाकर मौत दे दी और उसका वीड‍ियो र‍िश्तेदार को भेज द‍िया. यह घटना तम‍िलनाडु के सलेम ज‍िले की है. 33 साल के मुरुगन की मुरुगेश्वरी से शादी हुई थी और उनके दो बच्चे थे, जिनमें 9 साल का लड़का व 5 साल की लड़की थी. मुरुगन 13 साल से एक रेस्टॉरेंट में काम कर रहे थे. मुरुगन का वर्कप्लेस पर कुछ द‍िन पहले एक्सीडेंट हो गया था ज‍िसके कारण वह 10 द‍िन से घर पर थे. इस दौरान पत‍ि ने देखा क‍ि उसकी पत्नी क‍िसी और से बात कर रही है. इस बात पर पत‍ि ने टोका और दूसरे शख्स से बात करने से मना कर द‍िया. रव‍िवार शाम को मुरुगन अपनी पत्नी का सेलफोन लेकर नजदीकी शॉप पर गए और अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गए. वहां मुरुगन ने अपने दोनों बच्चों को पेड़ से लटकाया और उसका वीड‍ियो र‍िकॉर्ड क‍िया. इस वीड‍ियो में उसने कहा क‍ि आप यही चाहते थे न. आप हमें मारना चाहते थे. देख‍िए हम अब मर गए हैं. यह वीड‍ियो मैसेज र‍िश्तेदार को भेजकर उसने सुसाइड कर ल‍िया. इसके बाद मुरुगन की पत्नी और उसके पर‍िजनों ने संगाग‍िरी पुल‍िस थाने में श‍िकायत दर्ज कराई तो पुल‍िस ने खोजबीन शुरू की. एक आम के फार्म पर दोनों बच्चों की पेड़ पर लटकी हुई बॉडी और मुरुगन का शव म‍िला. पुल‍िस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

See also  छत्तीसगढ़: 20 लाख के ब्राइन शुगर के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार....पुलिस को मिली बड़ी सफलता

Related Articles

Leave a Reply