छत्तीसगढ़

पत्रकारिता की आड़ में वर्षों तक करता रहा यौन शोषण, आदिवासी महिला की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर। पत्रकारिता की आड़ में डरा-धमका कर आदिवासी महिला का लगातार यौन शोषण और प्रताड़ित करने वाले शख्स को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी ने न केवल महिला के साथ कई वर्षों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाए बल्कि उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की फिरौती भी वसूली थी.

थाना बलरामपुर क्षेत्र की निवासी पीड़िता ने 14 जुलाई को पुलिस थाना में उपस्थित होकर आरोपी अली खान के विरुद्ध गंभीर आरोपों के साथ शिकायत दर्ज कराई. झारखंड के जिला गढ़वा थाना रंका, ग्राम खपरो का मूल निवासी चौकी तातापानी ग्राम चंद्रनगर में रहने वाला आरोपी आरोपी अली खान पत्रकारिता से जुड़ा है.

शिकायत के अनुसार, वर्ष 2018-2019 से आरोपी ने पहले महिला से पहचान बनाकर मोबाइल पर बातचीत शुरू की, जो जल्द ही अश्लील और आपत्तिजनक बातें करने लगा. महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी.

See also  नशे में धुत युवक ने मासूम को ड्रम में डाला, लेकिन सूझबूझ से बची जान, गुस्साए परिजनों ने थाने में किया हंगामा

पीड़िता ने आरोप लगाया कि वर्ष 2019 से लेकर जून 2025 तक आरोपी ने उसे डरा-धमका कर कई बार बलात्कार किया. पीड़िता ने सामाजिक लोकलाज और अपने वैवाहिक जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए घटना की जानकारी किसी को नहीं दी. इस चुप्पी का लाभ उठाकर आरोपी लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा और पैसे भी ऐंठता रहा.

पीड़िता ने बताया कि आरोपी अली ख़ान द्वारा उसके पति को गोली मारने की धमकी देकर एक लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी. इतना ही नहीं, आरोपी यह जानते हुए भी कि पीड़िता अनुसूचित जनजाति से संबंध रखती है, उसका लगातार शोषण करता रहा. पीड़िता की शिकायत पर थाना बलरामपुर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 100/2025 धारा 308(5), 351(3), 78, 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(v), 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज किया गया.

See also  आधार सेवा केंद्र के 2500 संचालकों का हड़ताल, पंजीयन कार्य होगा प्रभावित

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपी अली खान उर्फ अली हुसैन अंसारी (35 वर्ष) को गिरफ्तार कर न्यायालय रामानुजगंज में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है.

Related Articles

Leave a Reply