Uncategorized

पति से विवाद के बाद निकली घर से लापता महिला की फंदे से लटकी मिली लाश, ससुरालवाले बोलो ने लगाए गंभीर आरोप

कोरबा

जिले में पति से विवाद के बाद निकली घर से लापता महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो पिछले 3 दिनों से लापता थी। दोंदरो के संगम नगर में रहने वाली मिनीबाई जांगड़े पिछले 3 दिनों से लापता थी। मगर उसके पति ने पुलिस को इस बात की शिकायत नहीं की थी। इस बीच मंगलवार सुबह को संगम नगर में ही मिलीबाई की लाश उसके पड़ोसी की बाड़ी में मिली। पड़ोसी ने ही उसका शव फंदे से लटका हुआ देखा था। जिसके बाद पुलिस को इस बात की सूचना दी गई थी।

See also  Magius Casino: Vincite Veloci e Slot ad Alta Intensità per il Giocatore Veloce

उधर, उसके ससुरालवालों ने महिला पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि इसका किसी और मर्द के साथ चक्कर था। इसलिए ये घर में झगड़़ा करती थी। बालको थाने की पुलिस इस केस में अब जांच कर रही है।खबर मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की। तब उसके ससुराल वालों ने बताया कि 3 दिन पहले उसका पति के साथ झगडा़ हुआ था। इसके बाद से वह निकल गई थी। उसका किसी और पुरुष से संबंध था। वहीं घटना की सूचना पर महिला के मायके वाले भी पहुंचे, लेकिन उन्होंने अपने दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

See also  Polestar Casino: Fast‑Track Slots & Lightning‑Speed Play for the Modern Gamer

मायके वालों का कहना है कि उनका दामाद धनी शंकर जांगड़े शराबी है। हमेशा शराब पीकर घर आता था और झगड़ा करता था। यही वजह है कि मिनी बाई ने यह कदम उठाया। हालांकि महिला ने ऐसा क्यों किया ये पता नहीं चल सका है। महिला के 2 बच्चे हैं। पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

See also  AviaMasters – High‑Speed Crash Gaming for Quick Wins

Related Articles

Leave a Reply