छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय राजमार्ग के वेलकम गेट पर चढ़कर काम कर रहा था युवक, हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से हुई मौत

तखतपुर। बिलासपुर-मुंगेली राष्ट्रीय राज्य मार्ग 130 में लगे वेलकम गेट पर चढ़कर काम कर रहे एक युवक की हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के दौरान तेज आवाज हुई, जिसे सुनकर लोग गेट की तरफ दौड़ पड़े. पास जाकर देखा तो युवक का शव गेट के ऊपर लटक रहा था. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगो ने काफी जद्दोजहद के बाद शव को नीचे उतारा. मामला तखतपुर के मंडी चौक क्षेत्र का है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम सौरभ यादव (उम्र 28 वर्ष) है. जो कि मुंगेली में दाऊपारा का रहने वाला था. मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तखतपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मरचूरी भेज दिया है. वहीं मृतक के परिजनों को भी उसकी मौत की जानकारी दी गई है. पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों को शव सौंपा जाएगा.

See also  ट्रैक्टर इंजन की स्पार्किंग से फसल और थ्रेसर मशीन जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

सूत्रों के मुताबिक, घटना के युवक वेलकम गेट के ऊपर चढ़कर केबल खींच रहा था. तभी अचानक वह हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं तखतपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Related Articles

Leave a Reply