छत्तीसगढ़

बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो बच्चे, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक की मौत, एक घायल

बिलासपुर. प्रदेश के अन्य हिस्सों के अलावा आज बिलासपुर में भी अचानक मौसम का मिजाज बदला. शहर और आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 3:30 बजे के आसपास तेज रफ्तार आंधी के साथ बारिश भी हुई. वहीं रतनपुर क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किशोर झुलस गए, जिसमें एक की मौत हो गई. वहीं दूसरे का इलाज जारी है. जानकारी के मुताबिक दोनों बच्चे बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी यह हादसा हो गया.

बुआ के घर आया है कुलदीप

दो किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आए. इसमें से इलाज के दौरान 16 वर्षीय योगेश यादव की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, योगेश रतनपुर क्षेत्र के भरहीडीह का रहने वाला था. एक अन्य छात्र 14 वर्षीय कुलदीप साहू का इलाज जारी है.
घायल बेलपान हरदी का रहने वाला है. कुलदीप गर्मी की छुट्टी में बुआ के यहां घूमने आया था. आंधी-बारिश के बीज दोनों बच्चे आम के पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी यह हादसा हुआ. घायल कुलदीप को उपचार के लिए सामुदायिक स्वस्थ केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया है.

See also  RPF ने चलाया ‘ऑपरेशन उपलब्ध’… 2 करोड़ से ज्यादा की टिकटें जब्त, 756 दलाल गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply