खेल

13 फरवरी से दिखेगा टेनिस बॉल क्रिकेट का रोमांच, 12 टीमें अलग तरह की लीग में पेश करेंगी चुनौती

नई दिल्ली

अमर उजाला और लीजेंड्स लीग क्रिकेट द्वारा आयोजित की जा रही उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी टेनिस बॉल क्रिकेट लीग एलएलसीटेन 10 लीग की शुरुआत 13 फरवरी यानी गुरुवार से लखनऊ में होने जा रही है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट नजदीक आ रहा है, फैंस के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। अपने आप में अलग तरह की इस लीग का फाइनल 22 फरवरी को होगा। इस टूर्नामेंट में कुल मिलाकर 24 मैच खेले जाएंगे जिसकी शुरुआत मेरठ इनवेडर्स और लायंस मुरादाबाद की टीमों के बीच होने वाले मुकाबले से होगी। इस लीग में 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं जो 10 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगी।

एलएलसी टेन10 युवा खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका
यह लीग उन युवा खिलाड़ियों के लिए एक सुनहरा मौका लेकर आई है जो क्रिकेटर बनने का सपना देख रहे हैं। खासतौर पर लोकल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच पर चमकने का मौका देने के उद्देश्य से शुरू की गई यह लीग हर मोहल्ले और कस्बों के क्रिकेट सितारों को बड़ा प्लेटफॉर्म प्रदान करेगी। लीग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट के दिग्गज ब्रेट ली, क्रिस गेल, सुरेश रैना, इरफान पठान और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों की मेंटरशिप मिलेगी। यह लीग उन युवाओं के लिए खास मौका है, जिन्होंने वर्षों से क्रिकेट में करियर बनाने की तैयारी की है, लेकिन सही मंच की कमी के कारण अपने सपने को पूरा नहीं कर सके। अब एलएलसी टेन10 उनके सपनों को नई उड़ान देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

See also  मरौदा डैम में डूबने से छात्र की मौत, 10 लड़कों का ग्रुप टाउनशिप से गया था पिकनिक मनाने

विजेता और उपविजेता को मिलगी कितनी राशि?
एलएलसी टेन10 का फाइनल जीतने वाली टीम को 10 लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी
एलएलसी टेन10 के फाइनल में हारने वाली टीम को 5 लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी
लीग में 9 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को एथर इलेक्ट्रिक बाइक ईनाम में दी जाएगी।
एलएलसी टेन10 लीग में शानदार प्रदर्शन करने वाले मैन ऑफ द सीरीज प्लेयर को पुरस्कार के रूप में एक कार दी जाएगी
एलएलसी टेन10 खेलने वाले खिलाड़ी को होंगे कई फायदे
लीग के टॉप 25 खिलाड़ियों को टेनिस बॉल की नेशनल टीम और उत्तर प्रदेश की स्टेट टीम से खेलने के लिए ट्रायल का मौका मिलेगा
टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया हर खिलाड़ी को प्रतिभाग करने का प्रमाणपत्र देगा
लीग प्लेयर्स को ब्रेट ली, क्रिस गेल, सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मंच पर आने का मौका मिलेगा
रेडियो, टीवी, अखबार और वेबसाइट में लीग के मैचेज की कवरेज में आने का मौका मिलेगा
एलएलसी टेन10 की टीमें इस प्रकार हैं
केरासा लखनऊ पैंथर्स
डे-स्प्रिंग ईगल्स लखनऊ
इन्वर्टिस सुपरकिंग्स बरेली
काशी नाइट्स वाराणसी
बैद्यनाथ बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी
वेंकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद
आईआईएमटी मेरठ इनवेडर्स
नेक्सजेन गाजियाबाद टाइगर्स
स्वीटी ब्रज वॉरियर्स मथुरा
जीएल बजाज सुपर स्ट्राइकर्स नोएडा
जीएल बजाज सुपर चैलेंजर्स आगरा
कानपुर चीफ्स

See also  छत्तीसगढ़ के दो वेटलिफ्टर और कोच डोपिंग में फंसे, चार साल के लिए निलंबित

चार शिफ्ट्स में होंगे मुकाबले
मैचों के लिए चार शिफ्ट बनाए गए हैं। कुछ मैच सुबह, तो कुछ मैच दोपहर और शाम या फिर रात में खेले जाएंगे। 13 से 22 फरवरी 2025 तक लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सभी टीमें अपने मेंटर्स और खिलाड़ियों के साथ अंतिम चरण की तैयारियों में जुटी हैं। मैदान से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक इस लीग की चर्चा जोरों पर है। क्रिकेट प्रेमी इस शानदार टूर्नामेंट का रोमांच प्रसार भारती स्पोर्ट्स चैनल वेव्स लाइव पर देख सकेंगे। इतना ही नहीं, इस लीग में सितारों का भी जमावड़ा लगेगा। 21 फरवरी को दिग्गज गायक जावेद अली लाइव परफॉर्म करेंगे, जबकि 22 फरवरी को फाइनल वाले दिन दिग्गज गायक कैलाश खेर अपने बैंड के साथ परफॉर्म करेंगे। उन्होंने भी इस टूर्नामेंट को शुभकामना संदेश भेजा है।

See also  T-20....एकबार फिर से भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दी मात...2-0 की बढ़त

Related Articles

Leave a Reply