कोरबा

बंद फाटक पार करने के चक्कर में ट्रैक में फंसी बाइक, ट्रेन की टक्कर से 200 मीटर दूर गिरा, सूचना मिलने पर GRP की टीम मौके पर पहुंची और बाइक निकलवाई

कोरबा

जल्दबाजी के चक्कर में ट्रेन की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। बंद रेलवे फाटक पार करने के दौरान ट्रैक में बाइक फंस गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार उछल कर 200 मीटर दूर जा गिरा। सूचना मिलने पर GRP की टीम मौके पर पहुंची और बाइक निकलवाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, दशरथ भाटा, उरगा निवासी राजाराम कोरबा रेलवे स्टेशन पर सफाई का काम करने वाली ठेका कंपनी में काम करता था। रोज की तरह शनिवार सुबह भी करीब 6.15 बजे काम पर निकला था। उरगा में रेलवे फाटक बंद होने पर जल्दबाजी में उसने बाइक को नीचे से निकालने की कोशिश करने लगा। इस दौरान बाइक का पहिया रेलवे ट्रैक में फंस गया। वह बाइक का पहिया निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी मालगाड़ी आ गई। तेज रफ्तार से आई मालगाड़ी से राजाराम को बचने का मौका तक नहीं मिला। ट्रेन की टक्कर लगते ही बाइक के साथ ही राजाराम भी उछल कर करीब 200 मीटर दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव क्षत विक्षत हो गया। जबकि बाइक के टुकड़े-टुकड़े हो गए। हादसा देख आसपास के लोगों ने GRP को सूचना दी। पुलिस ने उसकी पहचान के बाद परिजनों को जानकारी दे दी है। इसके बाद पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

See also  देर रात पुलिस की इमरजेंसी वाहन 112 की चपेट में आकर युवक की मौत

Related Articles

Leave a Reply