छत्तीसगढ़

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, 200 पदों पर चयन सूची घोषित

रायपुर। छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक (वाणिज्यिक कर – आबकारी विभाग) भर्ती परीक्षा 2025 (ABA25) का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम पहले 19 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था।

विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कुल 200 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का चयन मेरिट के आधार पर किया गया है। दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदंड परीक्षण के बाद योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की मुख्य चयन सूची जारी की गई है। इसके साथ ही 43 अभ्यर्थियों की प्रतीक्षा (अनुपूरक) सूची भी जारी की गई है।

यहाँ क्लिक करें – आबकारी आरक्षक चयन सूची

See also  12 साल बाद मिला न्याय: अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को मिली आजीवन कारावास की सजा

Related Articles

Leave a Reply