देश

दिल्ली वालों को हेल्थ का ‘डबल कवर’, अब आयुष्मान योजना में मिलेगा 10 लाख का बीमा

दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 25 मार्च 2025 को दिल्ली विधानसभा में ₹1 लाख करोड़ का बजट पेश किया. इस बजट में आयुष्मान योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया गया. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की कि जन आरोग्य योजना के तहत अब लाभार्थियों को कुल ₹10 लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा.

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा ₹5 लाख का स्वास्थ्य बीमा पहले से दिया जाता था, लेकिन अब दिल्ली सरकार इसमें ₹5 लाख का अतिरिक्त बीमा कवर जोड़ेगी. इसका अर्थ है कि दिल्लीवासियों को कुल ₹10 लाख का मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जाएगा. इस योजना के लिए सरकार ने बजट में ₹2,144 करोड़ का प्रावधान किया है.

केजरीवाल पर कसा तंज
रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने आयुष्मान योजना को दिल्ली में लागू नहीं किया था क्योंकि वे चाहते थे कि इस योजना में उनका नाम जोड़ा जाए. उन्होंने कहा, “जब ऐसा नहीं हुआ तो केजरीवाल ने दिल्ली में इस योजना को रोक दिया, जिससे जनता का नुकसान हुआ.”

See also  रोहतक-झज्जर से हिसार तक बस सेवा ठप्प, पंजाब में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान, भारत बंद पर जारी घामासान

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि उनकी सरकार ने सत्ता में आते ही पहली कैबिनेट बैठक में आयुष्मान योजना को लागू करने का निर्णय लिया, ताकि दिल्लीवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें और आर्थिक संकट के समय उन्हें मदद मिल सके. इसके अलावा, बजट में शिक्षा, परिवहन, महिला सुरक्षा और रोजगार पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. सरकार ने दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए कई नई परियोजनाओं की घोषणा की है, जिससे दिल्ली के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना (PMJAY) के तहत आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ आसान प्रक्रियाएं अपनानी होंगी.

कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से आवेदन

आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर आयुष्मान भारत योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं.
वहां मौजूद अधिकारी आपके आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज के आधार पर आपकी पात्रता की जांच करेंगे.
यदि आप योजना के लिए पात्र पाए जाते हैं, तो आपका आयुष्मान कार्ड बना दिया जाएगा.
आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन आवेदन

See also  सिरफिरे पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, शराब पीने का किया था विरोध

आप https://pmjay.gov.in वेबसाइट पर जाकर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
होमपेज पर ‘Am I Eligible’ ऑप्शन पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर और OTP के माध्यम से लॉग इन करें.
मांगी गई जानकारी और दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें.
यदि आपका आवेदन मंजूर हो जाता है, तो आपको आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने का विकल्प मिल जाएगा.
अस्पतालों और हेल्थ कैंप के माध्यम से आवेदन
सरकार की ओर से अधिकृत अस्पतालों और हेल्थ कैंप्स में भी आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा दी जाती है.
वहां पर पंजीकरण कराकर अपनी पात्रता की जांच करवाएं और आवश्यक दस्तावेज जमा करें.
प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको आयुष्मान कार्ड जारी कर दिया जाएगा.
किन दस्तावेजों की जरूरत होगी?
आयुष्मान भारत योजना के तहत आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होंगे:

See also  24 साल का हुआ छत्तीसगढ़, PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई

आधार कार्ड
राशन कार्ड
परिवार पहचान पत्र
मोबाइल नंबर
निवास प्रमाण पत्र
आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

Related Articles

Leave a Reply