रायपुर

अपराधियों के हौसले बुलंद : सीएम के नाम से फेक आईडी, केस दर्ज

रायपुर

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जालसाज किसी भी चर्चित व्यक्ति के नाम से फेक आईडी बनाकर लोगों के पास फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज ठगी का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें साइबर क्राइम की मॉनिटरिंग सेल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम से फेक आईडी से फेसबुक संचालित होना पाया। मुख्यमंत्री के नाम से फेक मिलते ही रेंज साइबर थाना ने अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

आईडी की जानकारी

एएसपी क्राइम संदीप मित्तल के मुताबिक, सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग सेल ने फेक आईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम से फेसबुक संचालित होना पाया। फेक आईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम से फेसबुक संचालित होने पर एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। फेक आईडी के माध्यम से किसने मुख्यमंत्री के नाम से फेसबुक प्रोफाइल बनाया है। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पुलिस अफसर के मुताबिक आईपी एड्रेस के माध्यम से फेक आईडी बनाने वाले की पहचान की जा रही है।

See also  मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग, 97 फीसदी मजदूरों का ई केवायसी पूरा, भुगतान में आएगी पारदर्शिता

रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने वालों को आदेश

सूत्रों के मुताबिक, जिन लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम से बनाए गए फेक आईडी से भेजे गए फ्रेंड रिक्वेस्ट को एक्सेप्ट किया है, उन लोगों को कई फेक मैसेज पोस्ट किए जा रहे हैं। साथ ही फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करने वालों को मुख्यमंत्री के नाम से आदेश जारी करने की बात सामने आई है। फेक आईडी से किसी से किसी भी तरह की डिमांड किए जाने की मांग की गई है या नहीं, यह अब तक स्पष्ट नहीं है। फेक आईडी बनाने वाला जालसाज राज्य का है या राज्य के बाहर का है, इस बात की जानकारी आईपी एड्रेस ट्रेस होने की बाद ही पता चलेगी।

Related Articles

Leave a Reply