छत्तीसगढ़

रिवर व्यू इलाके में नवजात का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रिवर व्यू इलाके में एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों और नवजात के शव को वहां फेंकने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

See also  बीएमएस श्रम संगठन ने एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में पार किया 4 अंकों का आंकड़ा; बीएमएस एचएमएस 1545 से फिसलकर 1380 पर

Related Articles

Leave a Reply