छत्तीसगढ़

आईईडी ब्लास्ट होने से 1 जवान गंभीर रूप से घायल, दंतेवाड़ा अस्पताल में किया गया एडमिट

बीजापुर

एरिया डोमिनेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट होने से 1 जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल जवान को नेलसनार में प्राथमिक उपचार पश्चात जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रवाना किया गया है. नेलसनार हेमलापारा छसबल 8वीं वाहिनी की टीम एरिया डोमिनेशन पर निकली थी. एरिया डोमिनेशन के दौरान इन्द्रावती नदी के किनारे बंगोली घाट के समीप नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी के ब्लास्ट होने से आरक्षक रामनाथ मौर्य के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है. घायल जवान को स्वास्थ्य केन्द्र नेलसनार में प्राथमिक उपचार उपरान्त बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल दंतेवाड़ा रवाना किया गया है. ASP पंकज शुक्ला ने मामले की पुष्टि की है.

See also  नक्सलियों की ओर से पर्चा जारी कर भाजपा के पूर्व विधायक भोजराज नाग को जान से मारने की दी धमकी

Related Articles

Leave a Reply