छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

जांजगीर-चांपा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

मामला जांजगीर-चांपा जिले के पेण्ड्री गांव का है, जहां 19 वर्षीय अजय कश्यप, पिता भगत राम कश्यप, ने अपने ही घर के पीछे खेत में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक का शव पप्पू ढाबा के पीछे स्थित मकान के पास पेड़ पर फंदे से लटका हुआ मिला।
सुबह जब ग्रामीणों की नजर पेड़ पर लटके शव पर पड़ी, तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल युवक ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

See also  अनिश्चितकालीन हड़ताल : 17 को रायपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के स्कूल सफाई कर्मचारी, दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की तैयारी

फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, वहीं इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply