छत्तीसगढ़

आरक्षक भर्ती के लिए आवेदन 27 तक, 14 सितंबर को होगी परीक्षा

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में सिपाही, ड्राइवर और ट्रेडमैन भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभ्यर्थी 27 अगस्त तक आवेदन भर सकते हैं। इसके लिए लिखित परीक्षा 14 सितंबर को आयोजित की जाएगी।

पुलिस विभाग में कुल 5967 पदों पर आरक्षकों की भर्ती होगी। दरअसल, इस भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट हो चुका है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रदेश के छह पुलिस रेंज के 33 जिलों के अलावा रेलवे पुलिस, पुलिस प्रशिक्षण अकादमी चंदखुरी, पीटीएस माना, राजनांदगांव, मैनपाट और एमटी पुल पुलिस मुख्यालय के लिए यह भर्ती है।

See also  पत्नी के लिए प्रचार पड़ा महंगा : ग्रामीण सेवा सहकारी समिति का व्यवस्थापक बर्खास्त

Related Articles

Leave a Reply