छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: कंप्यूटर ऑपरेटर ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवक का मिला सुसाइड नोट

जांजगीर-चांपा : जिले में घर के कमरे में आबकारी विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर ने पंखे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक ने तुलसी भवन के सामने सुसाइड किया है। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम सिद्धार्थ तिवारी (37) है। युवक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ‘मैं अपने आप से परेशान होकर आत्महत्या कर रहा हूं। इसमें किसी की कोई गलती नहीं है। संजू भइया मेरी पत्नी बच्चे और मां का ख्याल रखना। यहां से उनको ले जाना, यहां नहीं रह पाएंगे।’

पत्नी गई थी अपने मायके

दरअसल, गुरुवार को अपने घर में अकेला था। युवक की पत्नी 3 दिन पहले ही अपने मायके MP के रीवा गई थी। उसका भाई सड़क हादसे में घायल हो गया है, जिसे देखने गई थी। वहीं मां भी डेढ़ महीने से बिलासपुर में रह रही थी।

See also  पुलिसकर्मी के घर मिली नाबालिग आदिवासी बच्ची की लाश: परिजन लगा रहे हत्या का आरोप, पखवाड़ेभर बाद भी पुलिस खामोश

पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

गुरुवार की रात करीबन 7 से 8 बजे के बीच युवक ने जान दी है। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर लाश को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply