छत्तीसगढ़

फ्लाईओवर पर बेकाबू हुई महिला की कार : कई लोगों को कुचलती चली गई, मच गई अफरा-तफरी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और कई दोपहिया वाहन चालकों व राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, कार एक महिला चला रही थी। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। फ्लाईओवर पर तेज गति से आ रही कार ने पहले कुछ दोपहिया सवारों को टक्कर मारी और फिर राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, कई लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सरस्वती नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति संभालते हुए यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।

See also  तिल्दा नेवरा के पेंट प्लांट में लगी भीषण आग : रुक-रुक कर हो रहा ब्लास्ट, इलाके में दहशत का माहौल

फिलहाल, दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। घायलों की संख्या और उनकी मौजूदा स्थिति को लेकर पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply