छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत, तीन गंभीर

जांजगीर–चांपा। जिले से इस वक्त की बड़ी खबर—ग्राम सुकली में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जांजगीर–चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली में देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बारात से नवागढ़ लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

See also  जांजगीर-चांपा: स्कूल बसों पर बड़ा एक्शन: 89 वाहनों की जांच, 10 चालकों पर कार्रवाई

मृतकों के नाम इस प्रकार हैं—
विश्वनाथ देवागन पिता सुखरु देवागन (उम्र 43)
राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप (उम्र 27)
पोमेश्वर जलतारे पिता पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33)
भूपेंद्र साहू पिता रेशम साहू (उम्र 40)
कमलनयन साहू पिता रामचरण साहू (उम्र 22)

सभी मृतक सड़क पारा शांति नगर, नवागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

See also  रायपुर सेंट्रल जेल में बंद छात्र ने दिया NEET-UG री-एग्जाम, हाईकोर्ट के आदेश पर विशेष सुरक्षा में पहुंचा परीक्षा केंद्र

Related Articles

Leave a Reply