छत्तीसगढ़

जशपुर से सनसनीखेज मामला: दिवाली के दिन मिली युवक की जली हुई लाश, जांच में जुटी पुलिस

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एन दिवाली के दिन ही किसी अज्ञात युवक का बुरी तरह से जली हुई लाश मिली है। यह पूरा मामला गुमला-कटनी नेशनल हाईवे क्रमांक 43 सड़क पर जिला मुख्यालय के समीप बालाछापर का है।

पुलिस की आरंभिक जांच-पड़ताल के बाद यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि, युवक की हत्या के बाद साक्ष्य को मिटाने के मकसद से शव को बुरी तरह से जलाया गया है। मृतक का शव इतनी बुरी तरह से जला हुआ है और समाचार लिखे जाने तक कि, उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि, युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव को ठिकाने लगाने के लिए यहां लाकर फेका गया है।

See also  पत्नी रूठी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम : घर लौटकर दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

सुबह सडक़ किनारे लाश देखकर लोगों ने पुलिस को दी सूचना
मिली जानकारी के अनुसार, दीवाली के दिन सोमवार को सुबह-सुबह ग्राम बालाछापर में नेशनल हाईवे 43 सडक़ किनारे शव देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया। शव की पहचान की कोशिश की जा रही है।

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस
इसके साथ ही आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट की भी जांच की जा रही है, ताकि मृतक की पहचान हो सके। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए शव को जशपुर जिला अस्पताल के मरचुरी में शव को रखवाकर जांच में जुटी है। आसपास से लापता लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है और मृतक की शिनाख्ती के लिए विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कोशिश की जा रही है। वहीं जशपुर सिटी कोतवाली टीआई आशीष तिवारी ने कहा कि, मृतक का अभी तक शिनाख्ती नहीं हुई है, पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल शव को जशपुर जिला अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है, शव का पोस्टमार्टम कल कराया जाएगा।

See also  बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल के घर खूनी वारदात: MLA की पत्नी गंभीर हालत में ICU में भर्ती, ‘भतीजा’ शब्द से गहराया रहस्य

Related Articles

Leave a Reply