कोरबा

2 युवकों पर भालू ने किया हमला, युवकों को डायल-112 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया

कोरबा

भालू ने सोमवार सुबह दो युवकों पर हमला कर दिया। भालू को हमला करता देख किसी तरह आसपास के ग्रामीणों ने उनकी जान बचाई। हादसे के दौरान दोनों युवक खेत में काम कर रहे थे। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची और तात्कालिक सहायता देकर दोनों युवकों को डायल-112 से जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

अचानक भालू का हमला हुआ तो दोनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हालांकि तब तब भालू ने पदम सिंह के सिर से मांस नोच लिया। वहीं राजकुमार के भी हाथ में पंजा मारा। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण पहुंचे और किसी तरह भालू को वहां से जंगल की ओर भगाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्र में बारिश से परेशान किसानों के लिए भालू खतरा बनने लगे हैं।

See also  अज्ञात युवती की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी

जानकारी के मुताबिक, कोरकोमा सर्किल अंतर्गत ग्राम केरवा निवासी पदम सिंह कंवर खेती किसानी करता है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश के चलते खेतों में लबालब पानी भर गया है। इससे धान की फसल को नुकसान होते देख वह गांव के ही राजकुमार के साथ खेत से पानी निकालने के लिए गया था। दोनों खेत के को काट कर पानी निकासी के काम में लगे हुए थे। इस दौरान झाड़ियों के पीछे से भालू ने हमला कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply