छत्तीसगढ़

तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, 1 महिला यात्री की मौत, 5 की हालत गंभीर

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में आज सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर में तेज रफ्तार से जा रही एक बस अनियंत्रित होकर अचानक सड़क पर पलट गई. इस हादसे में एक महिला यात्री काी मौके पर ही मौत हो गई. साथ ही 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इनके अलावा अन्य कई यात्रियों को भाी मामूली चोंटें आई हैं. सभी घायलों को सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिये भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक बस फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी. लेकिन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई. हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. 

See also  रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में 108 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हादसे के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

Related Articles

Leave a Reply