छत्तीसगढ़

SI मुख्य परीक्षा 2026 स्थगित : CGPSC ने जारी किया आदेश, 2 से 4 नवंबर तक होने वाली थी परीक्षा

रायपुर। CGPSC यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा-2024 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली थी। आयोग ने मंगलवार को जारी आदेश में कोई स्पष्ट कारण नहीं बताते हुए अपरिहार्य कारणों से परीक्षा स्थगित करने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, मुख्य परीक्षा की नई तारीख बाद में अलग से घोषित की जाएगी। फिलहाल आयोग ने परीक्षा की आगामी तिथि का ऐलान नहीं किया है। ऐसे में अभ्यर्थियों को नई तारीख के लिए इंतजार करना होगा।

CGPSC

परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट और नई समय-सारणी के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में 1 से 3 नवंबर तक राज्योत्सव का आयोजन होना है, जबकि CGPSC SI मुख्य परीक्षा 2 से 4 नवंबर तक निर्धारित थी। राज्योत्सव के दौरान प्रशासनिक अमले और पुलिस बल की बड़े पैमाने पर तैनाती की जरूरत को देखते हुए दोनों आयोजनों की तारीखों के बीच टकराव एक संभावित वजह हो सकती है। हालांकि, आयोग ने परीक्षा स्थगित करने के पीछे राज्योत्सव को कारण नहीं बताया है।

See also  रायपुर में आज से सजेगा उद्योगों का महाकुंभ : 20 सितंबर तक चलेगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026

Related Articles

Leave a Reply