छत्तीसगढ़

DEO की कार और हाइड्रा क्रेन के बीच जोरदार भिड़ंत, हाथ में हुआ फ्रैक्चर, पत्नी सुरक्षित

बिलासपुर. छत्तीगसढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की कार दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे में डीईओ रजनीश तिवारी का हाथ फ्रैक्चर हो गया. टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. राहत की बात रही कि कार में मौजूद उनकी पत्नी सुरक्षित है. घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है. 

See also  आदिवासी छात्रावास के रसोइए ने छात्र पर किया टंगिया से हमला, बच्चे को आई गंभीर चोट, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में…

जानकारी के मुताबिक,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के डीईओ रजनीश तिवारी खुद ही कार ड्राइवर कर रहे थे. मंगला चौक के पास उनकी कार एक्सीवेटर वाहन से टकरा गई. हादसे में उनका हाथ फ्रैक्चर हो गया. कार में उनकी पत्नी भी सवार थी, जो हादसे में सुरक्षित बताई जा रही है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

See also  खौफनाक हादसा: जेब में रखा मोबाइल हुआ ब्लास्ट, युवक के हाथ-पैर बुरी तरह झुलसे

घटना की सूचना के बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच में जुट गई है. हादसे के कारणों का पता लगया जा रहा है.

Related Articles

Leave a Reply