छत्तीसगढ़

विधायक के पर्सनल असिस्टेंट के घर में घुसा तेंदुआ, इलाके में दहशत का माहौल, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी वन विभाग की टीम

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब क्षेत्रीय विधायक सावित्री मंडावी के निज सहायक मोहन मंडावी के घर में एक तेंदुआ घुस गया. यह घटना ग्राम बागडोंगरी की है, जहां तेंदुए के घर के अंदर घुसते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया. वहीं मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है.

See also  खल्लारी रोपवे हादसे में मृतकों की संख्या हुई 2, एक और घायल ने तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, तेंदुआ आज दोपहर करीब एक बजे मोहन मंडावी के निवास में घुस गया. इसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गई. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो दो घंटे से भी अधिक समय से जारी है.

वन विभाग की टीम ने आसपास के ग्रामीणों को सतर्क किया है और घरों से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी है. तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं, लेकिन वह अब भी घर के भीतर ही छिपा हुआ है.

See also  बिलासपुर में हुई बर्ड फ्लू H5N1 की पुष्टि : शहरभर में प्रशासन ने जारी किया अलर्ट, अंडे की बिक्री पर प्रतिबंध

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अपडेट मिली है कि विधायक के सहायक के घर में घुसा तेंदुआ आखिरकार बाहर निकलकर जंगल की ओर भाग गया. वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही थी.

बता दें कि कांकेर जिले में पिछले कई दिनों से जंगली जानवरों की आमद बढ़ी है. ऐसी कई खबरें सामने आई हैं, जहां तेंदुए और भालुओं के रिहायशी इलाकों में पहुंचने की घटनाएं हुई हैं, जिससे ग्रामीणों में डर बना हुआ है.

See also  ज्वैलरी दुकान में घुसे चार दरिंदे, दुकानदार को जमीन पर पटका, महिला के बाल पकड़कर घसीटा; दहला देगा ये मंजर

Related Articles

Leave a Reply