बिलासपुर

सिम्स के चौथे माले से जांजगीर जिले की महिला ने लगाई छलांग, पति के अटेंडर के रूप में रह रही थी साथ, फिलहाल छलांग लगाने का कारण अभी तक अस्पष्ट नहीं

जांजगीर

बिलासपुर के सिम्स अस्पताल के चौथे माले से छलांग लगाने पर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला जांजगीर जिले के किरारी गांव की है पीड़ित महिला का नाम लता कश्यप है। महिला अस्पताल में पति के अटेंडर के रूप में साथ रह रही थी। महिला ने छलांग क्यों लगाई, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। महिला के छलांग लगाने से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है। स्टाफ ने पुलिस को तुरंत इस बात की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले कि विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल छलांग लगाने का कारण अभी तक अस्पष्ट नहीं हुई है।

See also  ट्रेन में गहने चोरी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश: साड़ी बेचने की आड़ में करते थे हाथ साफ, 4 महिलाएं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply