छत्तीसगढ़

हवा भरते वक्त फटा JCB का टायर : कई फीट उछले चार युवक, एक की मौके पर ही मौत

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक हादसे ने सभी झकझोर कर रख दिया। दरअसल, चकरभाठा थाना क्षेत्र के बोदरी स्थित एक निर्माणाधीन कॉलोनी में JCB के टायर में हवा भरने के दौरान जोरदार धमाका हो गया। धमाका इतना भीषण था कि वहां मौजूद 18 वर्षीय हेल्पर उमाकांत कौशिक करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया।

गौरतलब है कि, इस हादसे में उमाकांत कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑपरेटर और मैकेनिक समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके की भयावहता साफ दिखाई दे रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टायर में हवा भरते समय अचानक प्रेशर बढ़ने से यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है।

See also  प्रदेश में 1 से 3 जुलाई तक कार्डधारियों को नहीं मिलेगा राशन,जाने वजह

Related Articles

Leave a Reply