जांजगीर चांपा

चुनौतियों से आप और हम मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे – जयसिंह अग्रवाल

 

जांजगीर चांपा

जिला जांजगीर चांपा के प्रभारी मंत्री नियुक्त होने के पश्चात प्रथम जिला आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी जांजगीर चांपा द्वारा स्थानीय स्टेशन रोड स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन एवं जिले के प्रभारी मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि जिले के समस्त कांग्रेस जन और हम मिलकर हर चुनौतियों से लड़ेंगे और जीतेंगे। इस जिले में जो अपनापन है मैं उसका आभारी सदैव रहूंगा। जिले के विकास के लिए आप और हमारे संयुक्त प्रयास से कार्य करेंगे। चंद्रपुर विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रामकुमार यादव ने कहा कि हमारे जिले को धाकड़ प्रभारी मंत्री मिला है, जिनके नाम में ही जय अर्थात जीत है, तो हमारे जिले के 6 के 6 सीट पर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का झंडा लहराएगा। आयोग के अध्यक्ष राजे श्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिन सर्वे संतु निरामया सर्वे भद्राणि पश्यंतु मा कश्चित दुख भाग भवेत् के मंत्र को लेकर आप काम करें हमारी यही शुभकामनाएं हैं। स्वागत भाषण कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ चौलेश्वर चंद्राकर ने किया। सभा को बिलासपुर महापौर रामशरण यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष चुन्नीलाल साहू, मोतीलाल देवांगन, दिनेश शर्मा, गोरेलाल बर्मन ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस महामंत्री एवं जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी अर्जुन तिवारी व आभार जिला कांग्रेस प्रवक्ता रफीक सिद्दीक़ी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के तैल चित्र पूजा अर्चना कर वंदे मातरम के गायन से एवं समापन राष्ट्रगान जन गण मन से हुआ। कार्यक्रम में विशेष रूप से लक्ष्मण मुकीम, रघुराज प्रसाद पाण्डेय, शशिकांता राठौर, मंजू सिंह रश्मि गाभेल, रमेश पैगवार, अनिल चन्द्रा, इंजी रवि पाण्डेय, गुलजार सिंह, प्रवीण पाण्डेय, राघवेन्द्र कुमार सिंह, भगवान दास, अशोक अग्रवाल, कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद, विजय केशर वानी, श्याम सुंदर सोनी, गीता देवांगन, प्रिंस शर्मा, अंकित सिसोदिया, संतोष शर्मा, शिशिर द्विवेदी, शत्रु हन दास महंत, कुशल कश्यप, संगीता सोनी, महेश्वर टंडन, कुसुमलता अज गल्ले, चिंताराम राठौर, नवल सिंह ठाकुर, पारस यादव, रामशंकर सिंघसर्वा, लोचन प्रसाद साव, मदन अग्रवाल, देवेश सिंह, नीता थावा इत, सतीश दीवान, विवेक सिसोदिया, जितेंद्र बहादुर सिंह, हीरा उपाध्याय, प्रीतम अग्रवाल, ललिता पाटले, भुनेश्वर केसरवानी, आभास बोस, अनिल शुक्ला, विनोद शुक्ला, पुनीता प्रजापति, सौरभ सिंह, राघवेन्द्र व्यास, अयोध्या भारद्वाज, कुसुम यादव, राइस किंग खूंटे, नारायण खंडेलिया, कमलेश सिंह, देव कुमार पांडेय, सुरेन्द्र भार्गव, दिवाकर राणा, दिनेश शर्मा बाराद्वार, देवेन्द्र जैन, सतीश महेश, गणेश मांझी सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply