छत्तीसगढ़

बस्तर में फिर भाजपा नेता की हत्या: मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने मौत के घाट उतारा, पर्चा फेंककर लगाये गंभीर आरोप

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में एक बार फिर नक्सलियों ने बेरहमी से भाजपा नेता की हत्या कर दी है। मुखबिरी का आरोप लगाते हुए नक्सलियों ने बीजापुर जिले के पूनेम सत्यम को मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान उन्होंने अपना पुराना रवैया दोहराते हुए शव के पास पर्चा फेंका है। जिसमें कई गंभीर आरोप लगाये हैं। हत्या की जिम्मेदारी नक्सलियों के मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली है।

भाजपा नेता के शव के पास नक्सलियों ने पर्चा फेंका है। जिसमें लिखा- ब्राहमतीय हिन्दुत्वयासीवादी भाजपा, आरएसएस, मोदी, विष्णुदेव साय सरकार ने 2026 मार्च तक माओवादी पार्टी के खात्मे का लक्ष्य रखा है। इसी लक्ष्य को लेकर गांव- गांव में भाजपा संगठन को मजबूत और पुलिस मुखबिर तंत्र को एकत्रित कर सूचना आधार पर हमारी दलों के उपर हमला कर रही है।

See also  रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला और पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ ईओडब्ल्यू में केस दर्ज

मुखबिरी करने का लगाया आरोप
भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम को हमारे मद्देड़ एरीया कमेटी की तरफ से भाजपा संगठन सदस्य पुलिस मुखबिरी का काम छोड़कर जनता के साथ जीवनयापन करने को 2016 से अब तक कई बार समझाया गया। फिर भी हमारी पार्टी का बात को न मानकर पुलिस और सरकार के लिए काम कर रहा था। हमारे संगठन की जानकारी को सरकार तक पहुँचाने का काम किया।

मौत के लिए भाजपा सरकार को बताया जिम्मेदार
2024 जुलाई 26 को पूनेम सत्यम के पुलिस को सूचना देने के कारण हमारे पार्टी के कार्यकर्ता को पुलिस उठाकर ले गई। हमारे कई सामान का पुलिस के हाथों में जाने के पीछे पूनेम सत्यम का ही काम है। इसलिए 15 अक्टूम्बर 2025 को भारत बंद का आह्वाहन करते हुए पूनेम सत्यम को मौत की सजा दे रहे हैं। उन्होंने आगे लिखा- सत्यम की मौत का जिम्मेदार एरीया कमेटी नहीं बल्कि ब्राहमणीय हिन्दूत्व, फासीवादी, भाजपा विष्णुदेव साय सरकार है।

See also  बालोद में भाई ने बहन को उतारा मौत के घाट, युवती ने थाने में की थी भाई की शिकायत

Related Articles

Leave a Reply