छत्तीसगढ़

19 दिनों से गायब हैं चार बच्चों समेत दो सगी बहनें, बंद हैं मोबाइल, पुलिस को नहीं मिला सुराग

कोंडागांव जिला के केशकाल थाना से एक अजीब मामला सामने आया है। शादीशुदा दो सगी बहन अपने चार बच्चों के साथ 18 दिन से लापता हैं जिसके चलते ससुराल और मायके दोनों ही परिवार काफी चिंतित हैं। ससुराल पक्ष के लोगों ने गुम होने के एक सप्ताह बाद 26 जून को केशकाल थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई।  यह पूरी घटना केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सुरडीही और ग्राम ठाकुरपारा अड़ेंगा का है।

See also  जांजगीर चांपा में सड़क हादसा युवक की मौत:- तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को मारी ठोकर, आया था जीजा के घर घूमने..

केशकाल थाना अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा निवासी दो महिलाएं बीते 17 जून से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई हैं, केशकाल पुलिस के मुताबिक कलेंद्री बाई पटेल 25 वर्ष व बुधयारिन पटेल उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी ग्राम अड़ेंगा की रहने वाली है। दोनों सगी बहनें हैं, जो दिनांक 17 जून को अड़ेंगा से मायके नवागांव बेलर जिला धमतरी जाने के लिए निकली है उनके साथ 4 बच्चे भी हैं। 

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

महिलाओं का मोबाइल भी बंद आ रहा है। बेलर नहीं पहुंचने से चिंतित परिजनों ने पहले आस पड़ोस व रिश्तेदारों के पास पहले पतासाजी की उसके सप्ताह भर बाद 26 तारीख को थाना केशकाल में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। एसडीओपी केशकाल भूपत धनेश्री ने बताया कि मामले में साइबर सेल की मदद से लापता लोगों की पता तलाश किया जा रहा है।

See also  200 लोगों को ट्रेलर में बिठाकर दौड़ा रहा था बेलगाम, चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सवारियों को बसों के जरिए किया रवाना

Related Articles

Leave a Reply