Uncategorized

अकलतरा ATM में कैश डालने के दौरान लूट में बड़ी लापरवाही आई सामने…देखें वीडियो…

पहले किया लूट से इंकार फिर स्वीकारी घटना

अकलतरा के पंजाब नेशनल बैंक के ATM में हुई लूट मामले में बैंककर्मियों की लापरवाही सामने आयी है। लूट का कारण बैंक कर्मचारी और सुरक्षा कर्मी की लापरवाही मानी जा रही है क्योंकि सुरक्षाकर्मी एटीएम के दूर खड़ा रहकर देख रहा था और रुपए एटीएम में डालते समय एटीएम का शटर खुला रखा गया था जिसमें लूटेरे आसानी से अंदर आ गये और 57 हजार की रकम लूट कर ले गए। बताया जा रहा है कि जब लूट की खबर पत्रकारों को मिली तो उन्होंने बैक मैनेजर से इस मामले में पूछा तो उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया और फोन भी नहीं उठाया और जब सुरक्षा कर्मी अभिषेक तिवारी ने तो पत्रकारों को सीधा कहा कि कोई लूट नहीं हुई है। आप लोग यहां क्यों आये है फिर जब मामला तूल पकड़ने लगा तो उन्होंने लूट स्वीकार की और लूट की रिपोर्ट अकलतरा थाना में दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि सुरेखा अंशुमन बैक कर्मचारी आज लगभग 12.00 बजे एटीएम में रुपए डालने गयी थी जिसे दो लुटेरे बाहर से देख रहे थे और लुटेरों ने देखा कि सुरक्षा कर्मी दूर खड़ा है और एटीएम खुला है जबकि नियमानुसार एटीएम में रुपए डालते हुए शटर बंद होने चाहिए। शटर खुलें होने का फायदा उठाकर लुटेरे अंदर आये और लगभग 57 हजार रुपए लूट कर ले गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज हो गई है और सीसीटीवी कैमरे से लुटेरों की पहचान की जा रही है।

See also  Pin Up - Azərbaycanın ən yaxşı kazinosu | Rəsmi sayt

Related Articles

Leave a Reply