छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर दक्षिण सीट पर बीजेपी का कब्जा बरकरार, सुनील सोनी ने 46167 वोटों से जीता चुनाव

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं, यहां भारतीय जनता पार्टी से सुनील सोनी ने चुनाव में जीत दर्ज की है। यहां भाजपा के सुनील सोनी और कांग्रेस के आकाश शर्मा के बीच मुख्य मुकाबला देखने को मिला।

इससे पूर्व 2023 में विधानसभा चुनाव से यहां से विजयी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल को भाजपा ने 2024 के लोकसभा में प्रत्याशी बनाया था। इसे जीतने के बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसकी वजह से रायपुर दक्षिण में उपचुनाव की स्थिति बनी है। इसी सीट पर 50.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। सुनील सोनी को 46167 मतों से जीत दर्ज की है।

See also  करंट की चपेट में आए दो किसान : खेत में टूटकर पड़ा था बिजली का तार, संपर्क में आने से हुई मौत

Related Articles

Leave a Reply