देश

दुल्हन पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास भाग गई…..थाने में हुआ एग्रीमेंट

शादी से पहले ही लड़की का एक लड़के से अफेयर चल रहा था.

रांची/झारखंड 

प्‍यार का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दरअसल शादी के 17 दिनों बाद दुल्हन पति को छोड़कर अपने प्रेमी के पास भाग गई. इसके बाद लड़के के घरवालों ने इसकी खबर दुल्‍हन पक्ष को दी और शक के आधार पर दुल्हन के प्रेमी के घर पर दबिश दी गई, तो वह वहीं मिली. इसके बाद मायके और ससुराल वालों ने दुल्हन को सामाजिक रीति-रिवाज की दुहाई देकर काफी समझाया, लेकिन वह अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही. यही नहीं, पति ने भी दुल्‍हन की जिद को रजामंदी देते हुए उसे प्रेमी के हवाले कर दिया. हालांकि इसके लिए पुलिस थाने में एक एग्रीमेंट किया गया. बहरहाल, दोनों परिवारों की काफी मशक्‍कत के बाद दुल्‍हन अपने पति के साथ ससुराल आ गई, लेकिन वह ससुराल में न रहने की जिद के साथ पति और उसके परिजनों से झगड़ा करने लगी. इसके बाद लड़के ने भी दुल्हन के साथ रहने से इनकार कर दिया. इसके बाद पति की रजामंदी से दोनों परिवारों ने उसे प्रेमी को सौंपने का फैसला किया.

See also  जांजगीर: 2 वर्ष 7 माह के आयान ने "इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड" मे दर्ज कराया अपना नाम

रांची के सुखदेवनगर में रहने वाली एक युवती की शादी नजदीक के चिपरा निवासी युवक से हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही दुल्हन अपने पति से दूर-दूर रहने लगी. वहीं, शादी के 17 दिन वह घर से फरार हो गई. इसके बाद वह अपने प्रेमी के घर मिली. यही नहीं, पता चला कि लड़की का शादी से पहले एक लड़के से अफेयर था और इस बात की जानकारी उसकी मां को थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी शादी किसी दूसरे युवक से करा दी गई. हालांकि शादी के बाद भी वह लगातार प्रेमी से फोन पर बात करते रहती थी और एक दिन मौका पाकर फरार हो गई. इस मामले पर दुल्‍हन के प्रेमी ने कहा कि उनका प्रेम संबंध डेढ़ साल से था, इसकी जानकारी प्रेमिका के परिजनों को भी थी, लेकिन फिर भी छिपाकर शादी कर दी.

See also  पीएम मोदी ने 'डिजिटल अरेस्ट' को लेकर चेताया, बताए बचने के उपाय

दुल्‍हन के फरार होने के बाद दोनों परिवारों ने तय किया उसे उसके प्रेमी के साथ ही रहने दिया जाए. वहीं 20 जुलाई को दुल्‍हन के प्रेमी को रातू प्रखंड पुलिस मुख्यालय में बुलाया गया. इसके बाद एक एग्रीमेंट पेपर तैयार करवाया गया जिसमें पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रहने की सहमति दे दी. वहीं, प्रेमी ने भी एग्रीमेंट पर साइन करते हुए कहा कि वह अपने प्यार को हर हाल में निभाएगा.

Related Articles

Leave a Reply