छत्तीसगढ़

अधीक्षक के खिलाफ होगी कार्रवाई, छात्रों से कटवाया धान

दंतेवाड़ा

दंतेवाड़ा जिले के कुआकोंडा ब्लाक के पोटाली आश्रम शाला के छात्रों से छात्रावास अधीक्षक पढ़ाई छोड़ अपने खेतों का धान कटवा रहें है। दंतेवाड़ा के पालनार में संचालित पोटाली सौ सीटर बालक आश्रम के अधीक्षक छात्रों को अपने घर समेली ले गए हैं। यहां पर वे कई दिनों से छात्रों को धान की कटाई में लगा दिया है। यह मामला इंटरनेट मीडिया में वायरल होने के बाद आदिम जाति कल्याण विभाग में हड़कंप मचा है। लोग अधीक्षक के कार्यों को गलत ठहरा रहे हैं। वही इस मामले की जानकारी दंतेवाड़ा विधायक देवती कर्मा को मिलने पर उन्होंने कलेक्टर दीपक सोनी से अधीक्षक पर तुरंत कार्रवाई करने की बात कही। एक और अधिकारी सहायक आयुक्त आनंद सिंह ने कहा यह गलत काम है। छात्रों से अपने खेतों में धान कटवाने वाले अधीक्षक लिंगा मरकाम पर विभागीय कार्रवाई की जा रही है, उनको पद से हटाने की भी कार्रवाई होगी।

See also  बुध ग्रह में मिला खजाना… 15 km मोटी हीरे की परत, धरती पर ला सकते हैं क्या?

Related Articles

Leave a Reply