छत्तीसगढ़

चरित्र शंका में षड्यंत्रकारी पति ने अपनी पत्नी को उतारा मौत के घाट

महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले में भीमखोज स्थित खल्लारी पहाड़ी से धक्का मारकर एक महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने चरित्र शंका के कारण खल्लारी पहाड़ी से धक्का दे दिया। आरोपी अपने षड्यंत्र को दुर्घटना का रूप देने में असफल रहा। बताया जा रहा है, कि महिला की मौत सेल्फी लेते हुए पैर फिसलकर गिरने की वजह से हुई थी।

हत्या संबंधी षड्यंत्र को अंजाम देने के बाद आरोपी ने इस मामले में सेल्फी लेते वक्त पहाड़ से गिरने की कहानी बनाई और पुलिस को गुमराह किया। संदेह के तौर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम चित्ररेखा है। वह आरोपी पति का नाम सोनूराम चक्रधारी है। आरोपी सोनूराम चक्रधारी अपनी पत्नी और भांजी के साथ 7 नवंबर को भीमखोज स्थित खल्लारी पहाड़ी में दर्शन कराने ले गया था। चरित्र शंका के चलते मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी पति सोनूराम चक्रधारी ने अपनी ही पत्नी को खल्लारी पहाड़ी से धक्का मार कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस का कहना है की महिला की मौत पैर के फिसलने से नहीं बल्कि खाई से गिरने की वजह से हुई है। महिला को खल्लारी पहाड़ी से धक्का दिया गया है। आरोपी पति अपने पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। चरित्र शंका के कारण खल्लारी पहाड़ी से धक्का दे दिया। जिससे चित्ररेखा की मौके पर ही मौत हो गई।

भांजी का कथन : भांजी ने बताया कि, मृतिका खल्लारी मंदिर पहाड़ के ऊपर दर्शन कर कुछ सीढ़ी नीचे आई थी। इसके बाद फिर से मृतका का पति उसे पहाड़ के ऊपर भीम पाव पहाड़ी तरफ ले गया। मृतिका के पैर में दर्द होने की वजह से वह दोबारा सीढ़ी चढ़कर ऊपर जाने से मना कर रही थी। इसके बावजूद भी मृतिका के पति ने उसे जबरदस्ती हाथ खींच कर ऊपर ले गया।

दोनों से पूछताछ करने पर पुलिस ने मृतिका के पति पर संदेह जताते हुए कड़ी पूछताछ की। जिसके बाद आरोपी पति ने अपना सच कबूल किया। आरोपी ने सच बताते हुए कहा कि ,वह मृतिका के चरित्र पर संदेह करता था इसलिए 6 नवंबर को मृतिका के मायके कुम्हरपारा महासमुंद में छठी कार्यक्रम में दोनो पति-पत्नी शामिल हुए, और दूसरे दिन सुबह मृतिका को अपने रास्ते से हटाने के लिए षड्यंत्र के तहत भीमखोज स्थित खल्लारी पहाड़ी मंदिर में दर्शन कराने के बहाने ले जाकर अपनी पत्नी को पहाड़ से धक्का दे दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply