छत्तीसगढ़रायपुर

सावधान! मुख्यमंत्री साय के प्रमुख सचिव का फेसबुक में बनाया फेक आईडी, मांग रहे परिचितों से पैसे…

रायपुर। फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म अब वसूली का नया जरिया बन गए हैं. इसके लिए शातिर ठग फेक आईडी का सहारा ले रहे हैं. ऐसा ही एक मामला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह से जुड़ा हुआ आया है, जिसमें शातिर फेसबुक में उनकी फेक आईडी बनाकर परिचितों से पैसे मांग रहा है.

जानकारी के अनुसार, शातिर ठग ने आईएएस सुबोध सिंह का फेसबुक पर आज ही एक फेक आईडी बना डाला. न केवल आईडी बना लिया, बल्कि दो घंटे के भीतर 58 दोस्त भी बना डाले. यह सब शातिर ने परिचितों से पैसे मांगने के लिए किया था. फेक आईडी के जरिए पैसे मांगने की जानकारी मिलते ही आईएएस सुबोध सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है.

See also  दंपति की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर के कमरे में मिले जले हुए शव; हत्या का केस दर्ज

Related Articles

Leave a Reply