छत्तीसगढ़रायपुर

चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इनोवा कार से 4 करोड़ से अधिक नगद बरामद

रायपुर. राजधानी में चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. चेकिंग प्वाइंट पर चेकिंग के दौरान इनोवा कार से करीब साढ़े 4 करोड़ रुपए नगद बरामद किया है. नगद के साथ पुलिस ने 2 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिससे पैसे के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पूरा मामला आमानाका थाना क्षेत्र का है.

मिली जानकारी के मुताबिक व्हाइट इनोवा 23 BH 8886 J रायपुर से करीबन साढ़े चार करोड़ रुपए नगद लेकर महाराष्ट्र मुंबई के लिए रवाना हुई थी. इनोवा कार के अंदर अलग से डेक बनाकर नगद रकम को छुपाया गया था. इस रकम को हवाला का बताया जा रहा है.

पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आमानाका में चैकिंग पॉइंट बनाकर आरोपियों को धर दबोचा. जानकारी के मुताबिक कार में ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सवार था. जिसने पूछताछ में बताया की पैसे के संबंध में उसे कोई जानकारी नहीं है. नागपुर के पास से उन्हें गाड़ी को बदलने के लिए कहा गया था.

See also  रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, इंडिगो फ्लाइट में इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, टेकऑफ के दौरान की घटना

इस मामले आजाद चौक सब डिवीजन सीएसपी IPS अमन झा ने बताया की बड़ी मात्रा में नगद रकम बरामद किया गया है. कार चालक और उसके सहयोगी ने रकम की कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल जब्ती की कार्रवाई कर आगे जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply