छत्तीसगढ़

बैडमिंटन खेलते-खेलते कोर्ट में गिरे कारोबारी, हार्ट-अटैक से हुई मौत

रायपुर। कारोबारी अमृत बजाज रोजाना बैडमिंटन खेलने अश्विनी नगर के सोनकर बाड़ी ग्राउंड जाया करते थे. अन्य दिनों की तरह ग्राउंड में सोमवार को भी बैडमिंटन खेल रहे थे, लेकिन खेलते-खेलते वे ऐसे गिरे की दोबारा उठ नहीं पाए. हार्ट अटैक से हुई मौत ने परिवार के साथ दोस्तों को भी झकझोर दिया है. इस घटना की वीडियो वायरल हो रहा है.

ईदगाह भाठा निवासी कारोबारी अमृत बजाज के बारे में दोस्तों ने बताया कि रोजाना कोर्ट में बैडमिंटन खेलने आया करते थे. अन्य दिनों की तरह वे सोमवार को भी बैडमिंटन खेलने कोर्ट आए थे. खेल के दौरान उन्होंने शॉट मारा, और जब शटल गिर गया तो उसे उठाने गए. इस दौरान वे अचानक से गिरे. पहले पहल को साथी खिलाड़ी ने उन्हें उठाने का प्रयास किया, लेकिन जब हरकत नहीं दिखी तो कोर्ट में मौजूद अन्य लोग उन्हें उठाने पहुंचे.

See also  दुर्ग में भयानक हादसा: सिलेंडर में हुआ विस्फोट, मासूम समेत परिवार के 4 सदस्य जिंदा जले

हालत देखकर उन्हें तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. हार्ट अटैक से हुई यह मौत न केवल परिजनों के लिए बल्कि दोस्तों के लिए भी किसी सदमे से कम नहीं रही. बताया गया कि 57 वर्षीय अमृत बजाज शुगर पेशेंट थे. उनका अंतिम संस्कार 16 फरवरी को मरवाड़ी मुक्तिधाम में किया गया.

See also  Petrol-Diesel पर लगाई लिमिट! अब एक व्यक्ति को मिलेगा 50 लीटर फ्यूल; CG में पेट्रोल पंप मालिकों को दिए निर्देश

क्या होता है हार्ट अटैक?

अमृत बजाज की मौत ने एक बार फिर से हार्ट की देश में बढ़ती समस्या की ओर ध्यान खींचा है. दरअसल, शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट की नसों में ब्लॉकेज आना शुरू हो जाता है. 40% तक ब्लॉकेज ज्यादा प्रॉब्लम नहीं करता। जब ये ब्लॉकेज 70% से ज्यादा बढ़ जाता है तो हार्ट का ब्लड फ्लो धीमा पड़ जाता है, और जब अचानक ब्लड की पंपिंग बंद हो जाए तो उसे हार्ट अटैक कहते हैं.

See also  PM मोदी के अपील के बाद एसपी-एएसपी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Related Articles

Leave a Reply