देश

खौफनाक कदम : तीन बेटियों के साथ पिता ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या

उज्जैन

उज्जैन से एक बड़ी खबर आई है, जहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के 4 लोगों नें आत्महत्या suicide कर ली है। घटना नईखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास की है जहां ट्रेन के सामने एक ही परिवार के लोग कूद गए। इस हादसे में पिता सहित तीन बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक उज्जैन के गोयला बुजुर्ग गांव के रहने वाले हैं। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कारण सामने आया है।

बुधवार सुबह रेलवे ट्रैक पर चारों के शव नईखेड़ी रेलवे स्टेशन के पास मिले। जानकारी के अनुसार मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मृतकों की शिनाख्त रवि पांचाल 35 वर्ष, बेटी अनामिका 12 वर्ष, आराध्या 8 वर्ष और अनुष्का 7 वर्ष के रूप में हुई हैं। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। शुरुआती जांच में पाया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने बेटियों के साथ आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

See also  अग्निकुल ने तीसरी बार अपने अग्निबाण उप-कक्षीय रॉकेट का प्रक्षेपण रोका

Related Articles

Leave a Reply