रायगढ़

शराबी जीजा बना हैवान: साली से किया रेप, फिर मारा चाकू, गिरफ्तार

रायगढ़

जिले में एक शराबी युवक ने पहले तो अपनी साली से रेप किया। फिर उसे चाकू मारकर घायल कर दिया है। घटना की रात युवक ने शराब पी रखी थी। बताया जा रहा है कि आरोपी एलमन खलखो(30) अपनी पत्नी और 2 साली के साथ घर में रहता था। उसके सास-ससुर के् खत्म होने के बाद उसकी दोनों सालियां भी उसके साथ ही घर में रहने लगी थीं। इस बीच एक सितंबर की रात को सभी सो रहे थे। उसी दौरान युवक ने गंदी हरकत की। इधर, जब लड़की ने अपना जीजा का विरोध किया तब उसे चाकू मारकर वह फरार हो गया था। पती-पत्नी ऊपर खाट में सो रहे थे। जबकि उसकी दोनों सालियां जमीन पर सो रही थीं। तभी युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद सोते वक्त ही उसने युवती से रेप किया। चीखने की आवाज सुन आरोपी की पत्नी और छोटी साले उठे और उन्होंने भी इस घटना का विरोध किया। इसके बावजूद युवक नहीं माना और चाकू मारकर भाग गया था। जिसके बाद अगले दिन मामले की शिकायत थाने में की गई थी। घटना में घायल युवती को पहले पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी हालत को देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। इधर, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीेच युवक जब वापस अपने घर पहुंचा, तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद यह पूरा मामला सामने आया है।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply