छत्तीसगढ़

नवजात को सिम्स में छोड़ गए माता- पिता: अस्पताल प्रबंधन ने चाइल्ड लाइन को सौंपा

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में अज्ञात अवस्था में मिले नवजात शिशु की अब चाइल्ड लाइन ने जिम्मेदारी ली है। अस्पताल में इलाज और देखभाल के बाद शनिवार को शिशु को विधिवत चाइल्ड लाइन को सौंपा गया। जानकारी के अनुसार 15 अगस्त को भरनीपरसदा सकरी निवासी कविता को पति ओमप्रकाश ने सिम्स के महिला एवं प्रसूति विभाग में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद पुत्र जन्म हुआ और अगले दिन प्रसूता को छुट्टी दे दी गई।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

मिली जानकारी के अनुसार, परिजन 24 अगस्त तक नवजात को देखने आते रहे, लेकिन 25 अगस्त से आना बंद कर दिया। संपर्क के लिए उपलब्ध कराया गया मोबाइल नंबर भी गलत पाया गया। इसके बाद शिशु को शिशु रोग विभाग में भर्ती कर एनआईसीयू वार्ड में रखा गया। विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश नाहरेल समेत डॉक्टरों की टीम ने नर्सिंग स्टाफ और आया के साथ मिलकर शिशु की लगातार देखभाल की।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

बच्चे को चाइल्ड लाइन को सौंपा
संयुक्त संचालक और अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के निर्देश पर 11 सितंबर से शिशु के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई थी। शनिवार को औपचारिक रूप से शिशु को चाइल्ड लाइन बिलासपुर को सौंप दिया गया। इस दौरान चाइल्ड हेल्प लाइन प्रभारी चंद्रशेखर तिवारी, सुपरवाइजर आस्था सिंह, चंद्रप्रकाश श्रीवास और समाजसेवी विकास साहू मौजूद रहे।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

Related Articles

Leave a Reply