छत्तीसगढ़

बिलासपुर में शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने लगाई फांसी:सुसाइड नोट में लिखा-अपनी मर्जी से कर रही हूं

बिलासपुर : शादी के तीसरे दिन नवविवाहिता ने मायके में टॉयलेट के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें वो अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और परिवार वालों को परेशान नहीं करने की बात लिखी है। वहीं, सगाई के बाद युवती ने अपने भाई को शादी नहीं करने की बात कही थी। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

डीएसपी नुपूर उपाध्याय ने बताया कि, अमाली गांव की रहने वाली लक्ष्मी भैना (23) की शादी 15 अप्रैल को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में दुआस भैना के साथ हुई थी। शादी के बाद दूसरे दिन सुबह विदाई हुई। इस दौरान उसके साथ बुआ और मामी भी गई थी। उसी शाम मायके वाले उसे लेने के लिए जांजगीर गए। रात को उसे लेकर गांव आ गए।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

पीछे बाड़ी में बने टॉयलेट में लगाई फांसी

बताया जा रहा है कि, रातभर लक्ष्मी अपने मायके में थी। 17 अप्रैल की सुबह वो सोकर उठी, तब सब कुछ ठीक था। वो घर के पीछे बाड़ी में बने टॉयलेट की तरफ गई थी। काफी देर तक वो घर नहीं आई, तब परिजन उसे देखने गए, जहां अंदर में युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकती मिली।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

आनन-फानन में परिजनों ने फांसी का फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। इसके बाद उसे कोटा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। साथ ही परिवार ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया।

जांच के दौरान पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। युवती के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला। जिसमें उसने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और परिवार-वालों को परेशान नहीं करने का जिक्र किया है। हालांकि आत्महत्या की वजह नहीं लिखी गई है। सुसाइड नोट जब्त कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दौरान युवती के ससुराल वालों को भी थाने बुलाकर बयान दर्ज किया गया।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply