छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत दूसरा गंभीर

जांजगीर-चांपा। अकलतरा से बलौदा जाने के मार्ग पर कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी जिससे दोनों बाइक सवार गिर पड़े और घायल हो गए उधर कार सवार भी बेहोश हो गया है लेकिन कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक हास्पीटल पहुंचते तक दम तोड चुका था और दूसरा युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है जिसे बिलासपुर रिफर किया गया है बताया जा रहा है बाइक सवार युवक नंद कुमार गौरहा उम लगभग 45 साल भैंसों पामगढ़ और शिवकुमार भारद्वाज उम्र लगभग 35 वर्ष धुर्वा कारी पचपेड़ी बलौदा से कुछ काम निपटा कर अकलतरा की तरफ आ रहे थे । तभी एक वेन नुमा चारपहिया जिसका नंबर CG 16 CH 9391 है , के ड्राइवर द्वारा पीछे से ठोकर मारी जिससे बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया और वे दोनों घिसटते हुए दूर जा गिरे । दोनों को गिरते देखकर सामने से आ रहे हाइवा चालक ने ब्रेक मारकर हाइवा रोकनी चाही लेकिन नंद कुमार गौरहा हाइवा से टकराया और उसके शरीर से रक्त बहने लगा।

See also  छत्तीसगढ़ में कांपी धरती : गरियाबंद से कालाहांडी तक महसूस किए गए भूकंप के झटके

उधर दूसरे घायल युवक भी कार और हाइवा की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे बिलासपुर भेज दिया गया है दोनों युवकों को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है जहां नंद कुमार गौरहा को मृत घोषित कर दिया गया वहीं शिव भारद्वाज का इलाज कराने सिम्स बिलासपुर भेजा गया है । कार चालक को कार सहित अकलतरा पुलिस ने थाने में बिठाया है ।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

गाड़ियों की लंबी लाइन से हो रहा सड़क जाम

यह भी विदित हो कि इस सड़क पर भारी वाहन आकर खड़े कर दिए जाते हैं क्योंकि भारी वाहनों की अकलतरा में दिन में प्रवेश नहीं दिया जाता है लेकिन इस मार्ग में वाहनों की कतार से सड़क संकरी हो जाती है और आये दिन दूर्घटना होती है। इस मार्ग से भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है अन्यथा ऐसे ही दूर्घटना होती रहेगी । इस विषय में जनप्रतिनिधि का ध्यान अनेक बार खींचा गया है लेकिन कुछ दिनों बाद फिर वही ढर्रा अपना लिया जाता है ।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

Related Articles

Leave a Reply