छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा में SBI बैंक में चोरी का प्रयास:कोरबा से मुख्य आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार, मोटरसाइकिल बरामद

जांजगीर चांपा। जिले के नैला स्थित SBI बैंक में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुख्य आरोपी विजय यादव और एक नाबालिग को कोरबा से गिरफ्तार किया है।

बैंक प्रबंधक की रिपोर्ट के अनुसार, 13 जून को बैंक बंद करने के बाद दो दिन की छुट्टी थी। 16 जून को जब स्टाफ बैंक पहुंचा, तो बैंक का ग्रिल शटर का ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। हालांकि, बैंक से कोई रकम चोरी नहीं हुई।

See also  आवासीय स्कूल की 3 आदिवासी छात्राएं गर्भवती, मचा हड़कंप, अधीक्षिका ने कही यह बात

सीसीटीवी फुटेज की जांच में कोरबा निवासी विजय यादव की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने नाबालिक साथी के साथ रात में मोटरसाइकिल से जांजगीर आकर बैंक का ताला तोड़ा। रकम नहीं मिलने पर दोनों कोरबा लौट गए।

पहले भी कर चुका है कई चोरियां

सीएसपी कविता ठाकुर के अनुसार, 24 वर्षीय विजय यादव पहले भी कई चोरियों में शामिल रहा है। उसके खिलाफ रायगढ़ और कोरबा में मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। नाबालिक को किशोर न्यायालय में पेश किया गया है और मुख्य आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  जांजगीर चाम्पा : आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..

Related Articles

Leave a Reply