छत्तीसगढ़

BIG NEWS : बर्खास्त NHM कर्मचारियों की सेवा बहाल, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने जारी किया आदेश…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के अंतर्गत बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने 25 संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की सेवा बहाली के आदेश जारी कर दिए हैं.

आदेश के अनुसार ये अधिकारी-कर्मचारी 18 अगस्त 2025 से 19 सितंबर 2025 तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे. इस दौरान की गई प्रशासनिक कार्रवाई के तहत इन्हें सेवा से पृथक कर दिया गया था. बाद में राज्य स्वास्थ्य समिति (कार्यकारिणी समिति) की बैठक और स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न पत्राचार के आधार पर आंदोलन अवधि के दौरान की गई कार्रवाई को निरस्त करने का निर्णय लिया गया.

See also  बेलाहीघाट पुल पर बड़ा हादसा : नीचे लटक गया ट्रैक्टर का इंजन, चालक ने कूदकर बचाई जान

एनएचएम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संबंधित 25 संविदा कर्मचारियों की जिला स्तर पर सेवा बहाली की जाएगी और उनकी कार्य पर उपस्थिति स्वीकार की जाएगी. इसके लिए सभी संबंधित जिलों के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला स्वास्थ्य समितियों को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं.

See also  जमीन विवाद में रिश्तों का कत्ल : नाती ने बीच सड़क चाकू मारकर दादा की कर दी हत्या, इलाके में सनसनी

यह आदेश मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, छत्तीसगढ़ द्वारा जारी किया गया है. सेवा बहाली के इस फैसले से संविदा कर्मचारियों में संतोष और राहत का माहौल है.

आदेश जारी होने के बाद NHM कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, मिशन संचालक का आभार व्यक्त किया है. साथ ही 16500 NHM कर्मचारियों के सहयोग के लिए धन्यवाद किया है.

See also  स्कूल के बाहर खूनी संघर्ष : 11वीं कक्षा के दो छात्रों में चाकूबाजी, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

Related Articles

Leave a Reply