छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों में सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के नए मापदंड तय

रायपुर। राज्य सरकार ने सभी सरकारी विभागों और कार्यालयों में सीधी भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के नए मापदंड तय कर दिए हैं। सरकार द्वारा जारी नए निर्देशों के अनुसार, अब शीघ्रलेखक, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत पांच प्रमुख पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। इससे पहले की योग्यताओं में बदलाव करते हुए यह निर्णय लिया गया है।

चतुर्थ श्रेणी की भर्ती के नियमों में भी बदलाव

सिर्फ क्लर्क स्तर ही नहीं, बल्कि चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की भर्ती के नियमों में भी बदलाव किया गया है। ड्राइवर, चपरासी और चौकीदार के पदों के लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास होगी। गौरतलब है कि पहले ड्राइवर के पद पर भर्ती के लिए पांचवीं पास उम्मीदवार भी पात्र माने जाते थे, जिसे अब बढ़ा दिया गया है।

See also  अकलतरा के शराब भट्टी में चाकूबाजी की घटना

पदानुसार तय की गई तकनीकी योग्यता

सामान्य 12वीं पास होने के अलावा, विशिष्ट पदों के लिए तकनीकी दक्षता (स्किल) के भी कड़े नियम तय किए गए हैं, जो इस प्रकार हैं।

शीघ्रलेखक :

12वीं पास होने के साथ मान्यता प्राप्त मंडल या संस्था से हिंदी/अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही शीघ्रलेखन की गति 100 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए।

See also  सरकार ने बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख : 27 की जगह 28 मई को रहेगा अवकाश, निगम ने दिए विशेष व्यवस्थाओं के निर्देश

डाटा एंट्री/कंप्यूटर ऑपरेटर :

12वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त संस्था से डाटा एंट्री ऑपरेटर/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, हिंदी और अंग्रेजी टाइपिंग में 8,000 की डिप्रेशन प्रति घंटा की गति अनिवार्य है। इसके लिए कौशल परीक्षा ली जाएगी।

स्टेनो टाइपिस्ट:

12वीं पास और हिंदी शीघ्रलेखन में 60 शब्द प्रति मिनट की गति। साथ ही डाटा एंट्री/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है। गति के लिए कौशल परीक्षा भी होगी।

See also  ज्वेलरी व्यवसायी पर भरे बाजार चली गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, मौके पर भारी पुलिसबल तैनात

सहायक ग्रेड-3:

12वीं पास के साथ डाटा एंट्री/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा। कंप्यूटर पर हिंदी टाइपिंग में 5,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति होनी चाहिए, जिसकी कौशल परीक्षा ली जाएगी।

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में होने वाली सभी सीधी भर्तियां इन्हीं नए मापदंडों के आधार पर की जाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply