छत्तीसगढ़

बदले गए राज्यपाल : रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल किया गया नियुक्त, असम से रहे लोकसभा सांसद

वहीं पूर्व में केंद्रीय मंत्री रहे संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया

रायपुर

देश के कई राज्यों के राज्यपाल बदल गए हैं। राष्ट्रपति भवन की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार रमेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।

See also  SIR पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सियासत : सिंहदेव बोले-यह असंवैधानिक, इससे लोकतंत्र होगा कमजोर

राष्ट्रपति भवन की तरफ से यह भी जानकारी दी गई है कि असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को अब पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटर की भी जिम्मेदारी दी गई है। झारखंड के वर्तमान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णनन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा दी गई सूचना के अनुसार, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल बनाया गया है। उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है। रमेन डेका 70 वर्षीय भाजपा से जुड़े रहे। वे 2009 से 2019 तक लोकसभा सांसद रहे। 2014 के चुनावों में वे असम की मंगलदोई सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर निर्वाचित हुए थे।

See also  बंद फल दुकान के अंदर मिली ऑटो चालक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply