छत्तीसगढ़

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी, 10 सूत्रीय मांग पर सिर्फ आश्वासन मिलने से नाराज हैं वनांचल के ग्रामीण

धमतरी: छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में आने वाले बेलरबाहरा जोन की 5 ग्राम पंचायतों ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी है. इस जोन में बेलरबाहरा, मेचका, ठेन्ही, छोटे गोबरा और भोथली पंचायत शामिल हैं. इस जोन की किसान संघर्ष समिति ने एक ज्ञापन नगरी एसडीएम को भी सौंपा है.

मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप: दरअसल ये पूरा इलाका नक्सल प्रभावित है. जंगल क्षेत्र में यहां सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से लोग परेशान हैं और लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं. धमतरी जिले के नगरी के अंतिम छोर पर ग्राम पंचायत बेलरबाहरा, ग्राम पंचायत मेचका, ग्राम पंचायत ठेनही, ग्राम पंचायत छोटेगोबरा, ग्राम पंचायत भोथली के ग्राम घोरागांव के 20 गांवों ने किसान संघर्ष समिति जोन बेलरबाहरा बनाया.

See also  पंडित धीरेंद्र शास्त्री को सैल्यूट करना पड़ा भारी: रायपुर एयरपोर्ट पर माना टीआई ने जूते-कैप उतारकर छुए पैर, SSP ने किया लाइन अटैच

किसान संघर्ष समिति जोन बेलरबाहरा ने बताया कि हमारी समिति ने 11 नवम्बर 2024 से 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया था. उसी धरना प्रर्दशन के दौरान जिला स्तर के अधिकारियों ने मांग पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया था.

चुनाव बहिष्कार करने का ज्ञापन: किसान संघर्ष समिति का यह भी कहना है कि धरना प्रदर्शन के दौरान दिसम्बर के अनुपूरक बजट तक मांगें पूरी नहीं होने पर चुनाव बहिष्कार करने का ज्ञापन दिया गया था. उसी ज्ञापन के आधार पर दोबारा बैठक में चुनाव बहिष्कार और धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है.

Dhamtari Farmers Struggle Committee

कलेक्टर ने दिया ये आश्वासन: वहीं कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कि ”यह मामला संज्ञान में आया है. जांच करवाकर ग्रामीणों से बात कर यह मामला सुलझाया जाएगा.” कलेक्टर क यह भी कहना है कि कुछ मांग को प्रशासन की ओर से पूरा किया गया है. उनकी मांगें शासन स्तर की है. दोबारा निराकरण का प्रयास किया जाएगा.

See also  एक ड्राइवर से परेशान 4 एसडीएम, लेटर देकर कलेक्टर को बताई आपबीती, आपको चौंका देगी ये कहानी
Warning of boycott of Panchayat elections

Related Articles

Leave a Reply