छत्तीसगढ़

पोलिंग बूथ में युवती के साथ छेड़छाड़, मनचले को लोगों ने पीटा

धमतरी। रिसाई पारा पोलिंग बूथ में वोटिंग के दौरान विवाद और धक्का मुक्की हो गई। पोलिंग बूथ में युवती के साथ एक युवक बदसलूकी करते नजर आया है। मतदान केंद्र में बार-बार आने जाने को लेकर विवाद हुआ था।

छत्तीसगढ़ में सुबह 10 बजे तक 15% वोटिंग हुई है। इससे पहले रायपुर में भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने चंगोराभाटा स्थित मतदान केंद्र में वोट डाला। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे ने भी वोटिंग की। रायगढ़ में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सुबह 8 बजे सत्तीगुड़ी चौक स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला। इस बीच रायपुर बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी के कुछ मतदान केंद्रों में ईवीएम खराबी की शिकायत मिली। कुछ देर तक वोटिंग प्रभावित रही। मशीन को सुधारने के बाद दोबारा मतदान शुरू हो गए हैं।

See also  बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप संचालक से की मारपीट, 76 हजार रुपये लूट कर हुए फरार

Related Articles

Leave a Reply